संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रुद्रपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर माहीगंज टोला खरोह के पास एक अदद 12 बोर देशी तमंचा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो अदद 12 बोर जिंदा के कारतूस भी बरामद हुआ। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।
रुद्रपुर थाने की पुलिस उनि चंद्रशेखर राम के साथ गश्त को निकली थी। इस दौरान वाहनों की जांच कर रही थी। इसी बीच मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि एक व्यक्ति तमंचा लेकर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इस सूचना के बाद उनि चंद्रशेखर राम हेड कांस्टेबल रंजीत कुमार, रोहित गोड़ व दिनेश यादव के साथ माहीगंज टोला खरोह पहुंच जांच शुरू की। इसी दौरान माहीगंज टोला खरोह निवासी अनुज यादव पुत्र राम अशीष यादव पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया। संवाद