फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हेतिमपुर टोल विवाद में एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 06 Feb 2024 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
चार थानों की पुलिस की रडार पर था यह गैंग
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। हेतिमपुर टोल प्लाजा पर हुए विवाद के मामले में हिरासत में लिए गए एक और युवक को पुलिस ने नामजद कर जेल भेज दिया। अब तक दो आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी हो चुकी है। यह भी उसी चर्चित गैंग का गुर्गा है। गैंग पर पुलिस की पैनी नजर है। इसलिए इससे जुड़े सदस्यों के बीच अफरा-तफरी मची हुई है।

महुआडीह थानाक्षेत्र के हेतिमपुर टोल प्लाजा पर पिछले सप्ताह हुई मारपीट और लूट के मामले में हिरासत में लिए गए हाटा कोतवाली क्षेत्र के पिपरही गांव के दूसरे आरोपी विकास को भी पुलिस ने केस में नामजद कर जेल भेज दिया। इससे पहले इसी गांव के ऋतिक सिंह को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। ऋतिक से पूछताछ के बाद ही पुलिस दूसरे आरोपी विकास तक पहुंच पाई। दोनों ने पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी दी है।
विज्ञापन

इनसे मिली जानकारी को आधार बनाकर पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुटी है। दोनों के जेल जाने के बाद क्षेत्र में अपराधियों के बीच अफरा-तफरी मची हुई है। विवाद में पुलिस ने एक नामजद सहित दस अज्ञात पर केस दर्ज किया है।



चार थानों की पुलिस की रडार पर था यह गैंग

वर्षों से लोगों के बीच 41-42 के नाम से दहशत और भय का माहौल बनाए रखने वाले इस गैंग पर जिले के महुआडीह, रामपुर कारखाना थाना के अलावा कुशीनगर जिले के हाटा और कसया कोतवाली पुलिस की भी पैनी नजर थी। इस गैंग में शामिल सदस्यों के ऊपर कई लूट, हत्या का प्रयास, छिनैती, दुकानदारों से जबरन वसूली जैसे गंभीर आरोप लग चुके हैं, लेकिन उनके कई राजनीतिक दलों के सफेदपोशों की तरफ से मिल रहे संरक्षण और संबंध के चलते इन थानों की पुलिस उन पर हाथ डालने से कतराती रही और हर बार आसानी से बचकर निकल जाते थे। हालांकि, गैंग के कई सदस्य इससे पहले पुलिस की हिरासत में भी लिए गए, लेकिन ऊपर से फोन आने के बाद बिना केस दर्ज किए ही छोड़ना पड़ा।
विज्ञापन



गैंग पर पुलिस ने कसा शिकंजा

हेतिमपुर टोल प्लाजा पर हुए विवाद में चर्चित गैंग का नाम एक बार फिर सामने आने के बाद महुआडीह पुलिस ने अब इस गैंग पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। उच्चाधिकारियों के सख्त निर्देश पर केस दर्ज करने के बाद अब स्थानीय पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। हालांकि, अभी तक केवल दो ही नामजद पकड़े गए हैं, लेकिन क्षेत्र में पुलिस का भय साफ दिख रहा है। गैंग के सारे प्वाइंट इस समय सुनसान पड़े हैं। क्षेत्र के लोगों में भी खूब चर्चा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें