फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: वृद्ध का पॉक्सो एक्ट साहित गंभीर धारा में हुआ चालान

Tue, 06 Feb 2024 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
हैंडपंप पर खेल रही बच्ची को बहला-फुसला कर ले गया था झोपड़ी में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। भलुअनी थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम एक 70 वर्षीय वृद्ध द्वारा सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने बच्ची के चाचा की तहरीर पर वृद्ध के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर चालान कर दिया। रविवार की शाम बच्ची हैंडपंप पर गई थी। जहां से वृद्ध उसे बहला-फुसला कर झोपड़ी में लेकर चलाया गया था।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में बच्ची के चाचा का कहना था कि वृद्ध उसे झोपड़ी में लेकर चला गया। जहां वह उसके कपड़े उतार दिया था। बच्ची के चीखने पर उसकी बुआ दौड़कर वहां पहुंच गई। एडीशनल एसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने देर रात तक मामले की तहकीकात की थी। घटना को लेकर लोग जहां वृद्ध को कोस रहे थे। वहीं, बच्ची डरी-सहमी थी।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष भलुअनी सुशील कुमार ने बताया कि दुष्कर्म के प्रयास के मामले में 70 वर्षीय वृद्ध का चालान किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें