फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी बेटी पैदा हुई तो हैवान बना पिता, डेढ़ साल की बड़ी बेटी को छत से फेंका

Fri, 14 Sep 2018 03:48 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
घायल बच्ची
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बरेली में दूसरी बेटी पैदा होने से नाराज होकर एक पिता ने अपनी डेढ़ साल की बड़ी बेटी को छत से फेंक दिया। गंभीर हालत में बच्ची को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव परधौली निवासी अरविंद गंगवार की पत्नी ने पांच दिन पहले बेटी को जन्म दिया था। अरविंद की पहले से ही डेढ़ साल की एक बेटी है। गुरुवार को अरविंद का उसके पिता हरपाल से दूसरी बेटी का नामकरण संस्कार करने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद अरविंद शराब पीकर घर आया और बड़ी बेटी काव्या को उठा कर छत पर ले गया। इसके बाद उसे नीचे फेंक दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने अरविंद को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पूरे दिन तहरीर का इंतजार किया लेकिन परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं आई। इसके बाद इलाके के दारोगा जयपाल सिंह की तरफ से अरविंद पर हत्या के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन


बरेली के एसपी सिटी अभिमन्यु सिंह ने बताया कि दूसरी बेटी पैदा होने पर अपनी डेढ़ साल की मासूम को छत से फेंकने वाले पिता के खिलाफ परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं आने पर इलाके के दारोगा की तरफ से युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत पुलिस ने सीबीगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया है। उसे शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

( इनपुट-भाषा)

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें