फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस मुझे जेल भिजवा देगीः मुलायम

Wed, 03 Apr 2013 03:16 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने एक बार फिर से कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक नहीं, हजार हाथ हैं। ऐसे में केंद्र सरकार से लड़ना आसान नहीं है।
विज्ञापन


मुलायम ने कहा कि सरकार हमेशा सीबीआई का डर दिखाती है। सरकार कभी भी सीबीआई लगवा देगी और जेल भिजवा देगी।

लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में संवाददातओं से बातचीत में सपा प्रमुख ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की तारीफ के मुद्दे पर कहा कि आखिर उन्होंने आडवाणी की प्रशंसा कर क्या बुरा किया? आडवाणी ने भी समाजवादी चिंतक राम मनोहर लोहिया की तारीफ की थी।
विज्ञापन


मुलायम ने जनसंघ के वरिष्ठ नेता रहे श्यामा प्रसाद मुखर्जी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि लोहिया भी जनसंघ के राष्ट्रवाद नीति के पक्ष में थे।

उल्लेखनीय है कि समाजवादी पार्टी पिछले कई दिनों से कांग्रेस की आलोचना कर रही है, साथ ही मुलायम सिंह यादव भाजपा के पक्ष में बयान दे रहे हैं।

हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट कर रखा है कि सपा यूपीए सरकार से समर्थन वापस नहीं लेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें