चित्रकूट। कोविड.19 टीकाकरण को लेकर दूसरे दिन भी युवाओं में उत्साह बरकरार रहा। चित्रकूट इंटर कॉलेज सहित 10 केंद्रों में युवाओं को टीके लगाए गए। बुधवार को कुल 1023 युवाओं ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार यादव ने बताया कि चित्रकूट इंटर कॉलेज सहित 10 केंद्रों में युवाओं के लिए टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि युवा वैक्सीनेशन को लेकर के बढ़-चढ़कर के भागीदारी कर रहे हैं। इससे निश्चित तौर पर वैक्सीनेशन की गति बढ़ी है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ इम्तियाज अहमद ने बताया कि युवाओं के लिए बनाए गए सभी केंद्रों में अच्छी तादाद में युवा वैक्सीनेशन के लिए आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि चित्रकूट इंटर कॉलेज में युवाओं के लिए दो सेंटर बनाए गए हैं। जिले में अन्य आठ केंद्र हैं जहाँ युवा वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। बुधवार को कुल 1023 युवाओं में टीके लगवाए हैं।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी, सीएचसी मानिकपुर, रामनगर, शिवरामपुर, मऊ, शहरी पीएचसी कर्वी, प्राथमिक विद्यालय कपसेठी कर्वी, प्राथमिक विद्यालय कसहाई कर्वी, एलाईसी कर्वी में युवाओं का टीकाकरण किया जा रहा है। बताया कि कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके ही केंद्र पर आएं ताकि किसी भी परेशानी से बचा जा सके।