फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: गले में फंदा, कुर्सी पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Sat, 26 Sep 2026 11:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 26 सीकेटीपी 06 अभय की फाइल फोटो ।
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली के द्वारिकापुरी में सूने घर के कमरे में पलंग पर रखी कुर्सी पर एक युवक का शव मिला। उसके गले में रस्सी का फंदा पड़ा हुआ था।
विज्ञापन

पड़ोसियों ने उसके परिजन को सूचना दी। शनिवार को दिल्ली से परिजन आए और शव की स्थिति देख कर हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
द्वारिकापुरी निवासी अभय रैकवार उर्फ बउवा (25) अपनी मां मलोदिया देवी, बडे भाई अवधेश, भाभी आरती व भतीजे अभि के साथ दिल्ली में रहता था। उसकी भाभी आरती ने बताया कि देवर 24 सितंबर को ही दिल्ली से चित्रकूट घूमने की बात कह कर आए थे। 24 की रात को बातचीत भी हुई थी।
विज्ञापन

इसके बाद शुक्रवार की दोपहर को पड़ोस के एक बच्चे की पतंग उनकी छत पर चली गई थी तो वह पतंग लेने पहुंचा, बच्चे ने देखा कि अभय के गले में फंदा पड़ा है। बच्चा वह घर पहुंचा और अपने परिजन को इसकी जानकारी दी।
भाभी ने बताया कि बच्चे के परिजन पड़ोसियों के साथ उनके घर पहुंचे थे। उन्होंने फोन पर बताया कि अभय पलंग के ऊपर कुर्सी रख कर बैठा है, उसके गले में फंदा पड़ा है। भाभी ने आशंका जताई है कि उसके देवर को किसी ने मार कर बैठा दिया और आत्महत्या दिखाने के लिए फंदा गले में डाल दिया। उधर, बेटे का शव देख मां और परिजन बेहाल हो रहे हैं।
विज्ञापन

कोतवाल अभयराज सिंह ने बताया कि फंदा लगाने की सूचना मिली थी। हत्या के आरोप की कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हो जाएगा कि मौत कैसे हुई है। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

फोटो 26 सीकेटीपी 06 अभय की फाइल फोटो ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें