चित्रकूट। विकास पथ सेवा संस्थान ने पूर्व माध्यमिक भगत सिंह नगर में कॅरियर काउंसलिंग शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना से हुई।
इसमें मुख्य अतिथि प्रधानाध्यापक शिवमोहन उपाध्याय ने कहा कि कॅरियर को लेकर युवाओं की चिंता शिविर के माध्यम से दूर की जा सकती है। बुंदेलखंड के परियोजना प्रबंधक ललित सिंह ने युवाओं को सलाह दी कि वे सकारात्मक सोच रखें।
शिविर के दौरान डा. प्रभाकर सिंह ने कहा कि विद्यालयों के प्रशिक्षकों को भी प्रशिक्षण की जरूरत है। संचालन प्रियंका सिंह पटेल और आरती नापित ने किया। मौके पर अमित सिंह, रणविजय सिंह, लवलेश सिंह, गौरव गौतम, श्रद्धा सेन, राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।