फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में युवक की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले की सीमा से सटे नयागांव थाना अंतर्गत आरोग्यधाम के पीछे नई बस्ती में कजली महोत्सव के दौरान विवाद के बाद ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली चलते ही अफरातफरी मच गई। अफरातफरी का फायदा उठाकर मौके से आरोपी भाग निकले। पुलिस टीम ने सड़क पर पड़े युवक को जानकी कुुंड अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने संदेह के आधार पर चार युवकों को पकड़ा है। इनसे पूछताछ की जा रही है। पिता ने आरोपी संजय खटिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रक्षाबंधन के दिन सोमवार की शाम आरोग्यधाम के पीछे की बस्ती में प्रशासन की अनुमति के बिना लोग कजली महोत्सव मना रहे थे। महिलाओं और बच्चों समेत एक सैकड़ा से ज्यादा लोग डीजे पर डांस करते हुए मंदाकिनी घाट की ओर कजली विसर्जन करने के लिए जा रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि डांस के दौरान कुछ युवक महिलाओं व युवतियों के बीच जबरन घुस रहे थे। इसे लेकर महिलाओं ने आपत्ति की। कई बार रास्ते में गालीगलौज और मारपीट हुुई। आरोग्यधाम घाट से पहले डीजे पर बज रहे गाने पर युवकों की टोली ने डांस शुरू किया। इसी बीच कुछ युवकों का नयागांव के वार्ड नंबर छह निवासी बल्लू सोनकर (28) पुत्र बाबू सोनकर से विवाद हो गया। गालीगलौज होने पर बल्लू को कुछ लोगों ने पीट दिया।
एक युवक ने बल्लू पर तमंचे से गोली चला दी। गोली लगते ही बल्लू की मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग इधर-उधर भागने लगे। जानकारी पर मृतक के परिजन और पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस बाबत थाना प्रभारी आरबी त्रिपाठी ने बताया कि कुछ युवकों को पकड़ा गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। मुख्य आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। बताया कि कजली विसर्जन के लिए नदी की ओर आते समय दो पक्षों के बीच डांस के दौरान विवाद होने पर घटना को अंजाम दिया गया है। बताया कि जुलूस निकालने पर रोक है। मप्र क्षेत्र में पांच अगस्त तक पूरी तरह लॉकडाउन है। कुछ लोग जुलूस के साथ विसर्जन करने जा रहे थे। जांच की जा रही है। शव का पंचनामा कराया गया है। प्रेम प्रसंग का भी अंदेशा जताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें