फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मोबाइल छीनकर भाग रहे युवक को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। शुक्रवार सुबह मानिकपुर रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर जीआरपी ने यात्रियों की मदद से एक युवक को पकड़ा। वह प्रयागराज-ग्वालियर एक्सप्रेस में यात्री का मोबाइल छीनकर भाग रहा था। यात्री मणिशंकर सिन्हा प्रयागराज से महोबा जाने के लिए ट्रेन के एस-2 कोच में यात्रा कर रहे थे। ट्रेन जैसे ही प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर रुकी युवक ने खिड़की से हाथ डालकर उनका मोबाइल झपट लिया और भागने लगा। मणिशंकर के शोर मचाने पर प्लेटफॉर्म पर तैनात जीआरपी जवानों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को पकड़ लिया। छीना गया मोबाइल यात्री को वापस सौंप दिया। युवक से फिलहाल पूछताछ की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें