फोटो 11 सीकेटीपी 09 मुकेश की फाइल फोटो।
फोटो 11 सीकेटीपी 09 मुकेश की फाइल फोटो।
मऊ (चित्रकूट)। लालता रोड के पास बृहस्पतिवार रात सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक मुकेश कुमार (30) की मौत हो गई। मुकेश हटवा गांव से दबवा गांव जा रहा था, तभी झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी रेशमा देवी और 20 दिन का बेटा है। थाना प्रभारी प्रकाश यादव ने बताया कि कार का पता लगाया जा रहा है। (संवाद)