फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: युवक ने लगाया फंदा, चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मानिकपुर थाना क्षेत्र के गढ़चपा मजरा पतेरिया में रविवार को एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी थी। परिजन ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गढ़चपा के मजरा पतेरिया निवासी रोशनलाल ने बताया कि उसका बेटा देवा द्विवेदी (26) 25 सितंबर को बाहर से घर आया था। पड़ोस के कुछ लोगों से किसी बात को लेकर उसका विवाद हुआ था। बेटे के खिलाफ गांव निवासी ई-रिक्शा चालक संजय रैदास ने 24 जुलाई को गाली-गलौज, मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इससे बेटा मानसिक रूप से परेशान रहता था। आरोपियों ने फिर से गालीगलौज करते हुए झूठे दुष्कर्म के फंसाने की धमकी दी थी। इसी कारण उसने घर में पंखे से रस्सी के सहारे फंदा लगा लिया।
एएसपी पीयूष कांत राय ने बताया कि पहले परिजनों ने नशे को लेकर विवाद के बाद फंदा लगाने की सूचना दी थी। बाद में संजय, शंकर दयाल, प्रिंस व विजय के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी की तहरीर दी गई, प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें