फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: युवक की नदी में डूब कर मौत, हत्या का आरोप

Sun, 19 Apr 2026 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र के खजुरिहा सभापुर गांव में पयस्विनी नदी में नहाते समय शुक्रवार को एक युवक की मौत हो गई थी। शनिवार को शरीर में जले के निशान मिलने पर परिजनों ने रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन




भरतकूप थाना क्षेत्र के पहरा बरुई गांव निवासी रंजना देवी ने बताया कि उसके पति श्रवण कुमार (26) 16 अप्रैल को अपनी बहन सुनीता के यहां उनके देवर गोरेलाल के कार्यक्रम में गए थे। 17 अप्रैल की सुबह वहां से बहनोई को छोड़ने के लिए कर्वी आए और फिर खजुरिहा चले गए थे। वहां रिश्तेदार ने पति को नदी पर बुलाया और शराब में कुछ मिला कर पिला दिया और पिटाई की। इससे पति की मौत हो गई।



इसके बाद रिश्तेदारों ने घटना की सूचना नहीं दी। दूसरे लोगों ने जानकारी दी। आरोप लगाया कि एक साल पहले बहन का परिजनों से बंटवारे को लेकर विवाद हो गया था, समझाने के लिए पति गए थे तो वहां रिश्तेदारों ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। तभी से रिश्तेदार खुन्नस लगाए थे। वहीं रिश्तेदारों का कहना है कि वह ट्रैक्टर की धुलाई कर रहे थे, श्रवण नदी में नहाने लगा था, वहीं डूब गया था, किसी तरह बाहर निकाल कर अस्पताल ले गए लेकिन मौत हो गई।
विज्ञापन




थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि नदी में डूबने की सूचना मिली थी। मृतक को रिश्तेदारों ने नदी से निकालने के बाद ट्रॉली में लिटा कर अस्पताल ले गए थे, ट्रॉली गर्म होने की वजह से पीठ पर जलने के निशान लग रहे हैं। हत्या के आरोप की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें