चित्रकूट। अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। कालूपुर पाही निवासी रामबाबू गौतम ने बताया कि छोटा भाई श्यामू गौतम (28) रविवार देर रात घर पैदल जा रहा था। तभी आरटीओ कार्यालय के पास पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाल उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि युवक के शरीर पर अधिक चोट के निशान नहीं थे। अंदरूनी चोट लगी थी। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।