ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
- फोटो : net
चित्रकूट। स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। थाना रैपुरा कस्बा निवासी दिनेश ने बताया कि चचेरा भाई राजकुमार उर्फ अंकित (28) रविवार को बांदा गया था। वहां से लौटते समय देर शाम स्टेशन पर उतर रहा था, तभी ट्रेन की चपेट में आ गया। थाना प्रभारी अजय भदौरिया ने बताया कि ट्रेन से उतरने के बाद युवक रेलवे लाइन पार कर रहा था। तभी मानिकपुर की ओर से आई मालगाड़ी की चपेट में आ गया।