फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मंदाकिनी नदी में डूबने से युवक की मौत

Mon, 12 Jun 2023 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
खोही(चित्रकूट)। चित्रकूट नयागांव थाना अंतर्गत भरत घाट में मंदाकिनी नदी में नहाते समय युवक की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन

महोखर जमालपुर बांदा निवासी राजू सिंह (47) पुत्र जगनंदन सिंह सोमवार की सुबह भरत घाट स्थित मंदाकिनी नदी में नहा रहा था। अचानक वह नहाते समय गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास नहा रहे लोगों ने देखा तो इसकी सूचना नया गांव थाने में दी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक नहाने के पहले नदी किनारे बैठा शराब पी रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बाहर निकाला लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। नया गांव थाना प्रभारी हीरालाल मिश्रा ने बताया कि मृतक की जेब से मिले कागजात से परिजनों को सूचना दी गई है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें