बरगढ़(चित्रकूट) । थाना क्षेत्र के दो अलग अलग स्थानों पर चोरों ने घरों से ताला तोड़कर लगभग ढ़ाई लाख का माल पार कर दिया। उस समय घर के सभी सदस्य सो रहे थे। जानकारी होने पर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
कोटवा माफी निवासी लालमणि यादव ने बताया कि रात को वह सब घर में सो रहे थे। चोर छत के रास्ते से चढक़र बक्से का ताला तोडक़र 30 हजार रुपये नकद,जेवर व अन्य सामग्री चुरा ले गए। सुबह परिजन जागे तो टूटा ताला देख इसकी जानकारी हुई।
इसके अलावा चोरों ने डोडिया माफी निवासी रमेश शुक्ला के मकान में दरवाजा तोड़कर आलमारी में रखे डेढ़ लाख रुपये नकद, जेवर व अन्य गृहस्थी का सामान चुरा ले गए। सुबह जब परिजनों को जानकारी हुई तो वह अवाक रह गए। इसकी जानकारी पुलिस को दी।