चित्रकूट। सवारी लेकर जा रहा ई-रिक्शा हाईवे पर पलट गया। इसके चलते चार लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया।
भरतकूप थाना क्षेत्र के मऊ बा गांव निवासी ई-रिक्शा चालक जगमोहन (34) गांव से सवारी लेकर बदौसा कस्बा जा रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सुदिनपुर मोड़ के पास सड़क पर बालू पड़ी होने से ई-रिक्शा पलट गया। इसमें सवार गांव के ही रामाश्रय (40), चुनबाद (24), रामदास (33) व चालक घायल हो गए। सभी को राहगीरों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवरामपुर में भर्ती कराया गया। चालक जगमोहन की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।