फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: डीजे, डीएम, एसपी ने जिला जेल का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला जज विकास कुमार प्रथम, जिलाधिकारी अभिषेक आनंद व पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बुधवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। चार दिन के अंदर यह दूसरी बार निरीक्षण किया गया है।
विज्ञापन

जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरा के संचालन, हाई सिक्योरिटी बैरक, पृथकवास मैं कैदियों की सघन तलाशी कराई। पाकशाला को देखा एवं भोजन की गुणवत्ता परखी। उन्होंने कैदियों से खानपान व्यवस्था आदि के बारे में जानकारी ली। अधीक्षक जिला कारागार को निर्देश दिए कि मीनू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण कैदियों को खाना व नाश्ता दिया जाए। सीसीटीवी कैमरों का संचालन निरंतर रहे।
साफ सफाई का विशेष ध्यान दें। कैदियों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। दीवारों पर पौराणिक वॉल पेंटिंग कराएं। इस दौरान सीजीएम सूर्यकांतधर दुबे, अधीक्षक जिला कारागार शशांक पांडेय, जेलर संतोष कुमार वर्मा, उप कारापाल रजनीश कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें