मानिकपुर (चित्रकूट)। जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के निरीक्षण में सीडीओ डीपी पाल को पुराने छात्रावास की इमारत बारिश में टपकती मिली। उन्होंने नई इमारत का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय प्रधानाचार्य भानु प्रकाश नारायण समेत अध्यापक उपस्थित थे। मेस परिसर में स्वच्छता और मीनू के अनुसार भोजन तैयार करने के निर्देश दिए गए। छात्रों ने भोजन पर संतोष व्यक्त किया। इंटरनेट स्पीड कम होने पर रेल-टेल को 200 एमबीपीएस स्पीड बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रधानाचार्य को छात्रों के साप्ताहिक टेस्ट अनिवार्य करने और बहु विकल्पीय प्रश्न तैयार कराने को कहा गया। छात्रों की बैठक व्यवस्था में बदलाव के भी निर्देश दिए गए। उनके साथ जिला समाज कल्याण अधिकारी वैभव त्रिपाठी मौजूद रहे। (संवाद)