फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

मप्र के डभौरा गांव निवासी सुधांशू तिवारी (19) पुत्र कौशल किशोर तिवारी बृहस्पतिवार की शाम मामा के बेटे संजय मिश्रा के साथ सारनाथ एक्सप्रेस से सूरत जा रहा था। मानिकपुर जंक्शन में ट्रेन के ठहरने पर उतरकर पानी लेने चला गया था। ट्रेन के चलने पर दौड़कर चढ़ते समय पैर फिसल जाने से नीचे गिर गया। ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने मृतक के पास से मिले मोबाइल से परिजनों को जानकारी दी। देर रात परिजन स्टेशन पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के चाचा आनंद तिवारी ने बताया कि मृतक सुधांशू के परिवार के लोग सूरत में रहते हैं। दीवाली के त्योहार पर उनके घर आया था। मां अंजू देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। दो भाई, एक बहन में मृतक छोटा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें