फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। युवक ससुराल से घर जा रहा था। बांदा जिले के बड़ोखर बुजुर्ग निवासी पिता रामहित वर्मा ने बताया कि प्रेमबाबू (24) दो दिन पहले अपनी ससुराल रौली कल्याणपुर आया था।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह वह प्रयागराज-झांसी पैसेंजर ट्रेन में भरतकूप स्टेशन से बैठकर बांदा स्टेशन जा रहा था। भरतकूप रेलवे क्रासिंग के पास अचानक वह चलती ट्रेन से गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूूचना परिजनों को दी। वह भरतकूप कस्बे में ट्रक चलाता था। उसके एक पुत्र और एक पुत्री हैं। पत्नी सतरूपा का रो-रोकर हाल बेहाल है। थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें