बरगढ़ (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के बोझ गांव के पास एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। बरगढ़ रेलवे स्टेशन के एक ट्रैकमैन ने घटना की सूचना दी। उसने बताया कि बोझ गांव के अंडरपास के पास एक शव पड़ा है। थाना प्रभारी मौके पर गईं। बताया कि शव की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की गई है। उम्मीद है कि इससे मृतक की पहचान हो सकेगी। (संवाद)