फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर विरोध जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
खोही(चित्रकूट)। तीर्थ स्थल चित्रकूट में सही तरीके से विकास कार्य न कराए जाने के विरोध में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जानकीकुंड के पास प्रदर्शन कर विरोध जताया। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों को पकड़ कर थाने में बैठा लिया। लगभग दो घंटे तक बैठने के बाद प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारी को सौंपा।
विज्ञापन

सोमवार को यूथ कांग्रेस के क्षेत्रीय अध्यक्ष विक्की पांडेय के नेतृत्व मेंं कार्यकर्ताओं ने चित्रकूट तीर्थ स्थान पर विकास कार्य न कराने के आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री ने नाम भेजे गए पत्र में आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश सरकार चित्रकूट तीर्थ स्थान पर विकास कार्य कराने के लिए कई बार वादे किया। इसके बाद भी यहां का विकास नहीं कराया।सडक़ जगह जगह उखड़ी पड़ी है। तीर्थ स्थानों बिजली पानी की समस्या बनी रहती है।इस मौके पर राजेश पांडेय, रामेश्वर कुमार, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें