फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: आंधी से 15 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/राजापुर। आंधी और हल्की बारिश होने से राजापुर कस्बा सहित क्षेत्र के 15 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति ठप है। इसके चलते पेयजल की आपूर्ति भी बाधित हैं।
विज्ञापन

सोमवार की देर शाम आई आंधी से कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई है। इससे क्षेत्र के खटवारा, छीबो, बेराउर, चिल्लीमल, बरद्वारा,सुरसेन, आदि गांवों मेें बिजली की आपूर्ति बाधित है। इससे जल संस्थान के चार नलकूप माधवगंज, छीबों रोड, खटवारा रोड, मझगवां के नलकूप ठप है। जिससे पानी की आपूर्ति न होने से ग्रामीण परेशान है। पानी लेने के लिए हैंडपंपों में लाइन लगी है।
सुबह से ही हैंडपंपों लाइन लग गई। राजापुर उपखंड के सहायक अभियंता डीके सिंह ने बताया कि आंधी से खंभे, लाइनें काफी मात्रा में क्षतिग्रस्त हुए हैं। जिन्हें कर्मचारियों के माध्यम से ठीक कराया जा रहा है। वही जिले के मानिकपुर, मऊ, भरतकूप क्षेत्र में सोमवार को बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं चलती रही। इसके धूप निकाल आयी। वही एक दिन पहले आंधी आने से कई स्थानों पर पेड़ व बिजली के खंभे गिर गए थे।
विज्ञापन

इससे बिजली की आपूर्ति आधा सैकड़ा गांवों मेंं बंद हो हो गई थी, जिसमें दूसरे दिन 40 गांवों में बिजली की आपूर्ति चालू हो गई। दस गांवों मेें भी बिजली की आपूर्ति चालू नहीं हो पाई। इससे यहां के निवासी परेशान है। बिजली न रहने से पानी की आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है। मौसम बदलने से किसान भी चिंतित नजर आए। बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता रामस्वरूप ने बताया कि जिन गांवों में बिजली की आपूर्ति बंद हो गई थी वहां पर बिजली की आपूत चालू हो गई है।गिरे खंभे लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें