भाजपा के युवा सम्मेलन में मौजूद पदाधिकारी गण
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा का युवा सम्मेलन शनिवार को रामायण मेला परिसर में हुआ। इसमें आगामी चुनाव में सत्ता पाने के लिए युवाओं को प्रेरित किया गया। पंाच सौ व एक हजार नोट बदलने का मुद्दा छाया रहा। हर पदाधिकारी ने कहा कि कालाधन जमा करने वालों की कलई खुल रही है।
मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश रावत ने कहा कि नोट बदलने से काला धन वापस आएगा। विशिष्ट अतिथि युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवभूषण सिंह ने कहा कि युवाओं के दम पर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई जाएगी। सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा ने केंद्र सरकार की योजनाओं को गंावों में पहुंचाने के लिए युवाओं से कहा। जिला प्रभारी पुरुषोत्तम पांडेय ने कहा कि भाजपा को मजबूत बनाने का कार्य युवा ही कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि चाचा भतीजे की सरकार जाने वाली है।
इस मौके पर पूर्व कोआपरेटिव अध्यक्ष सुशील द्विवेदी, तुलसी इंटर कालेज राजापुर के प्रबंधक संजीव मिश्रा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, बद्री विशाल त्रिपाठी, आनंद शुक्ला, प्रकाश मिश्रा, विद्या सागर पांडेय, मान सिंह पटेल, रामकेश यादव, रामप्रकाश मिश्रा, नवल मिश्रा, दिनेश मिश्रा, रणवीर सिंह चौहान, सर्वेश संकर, दिनेश तिवारी, रामकेश यादव, चंद्र प्रकाश खरे, जय विजय सिंह, शिवाकांत, राघवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।