चित्रकूट जिले में गुरुवार को युवक की आत्महत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कौशांबी जिला निवासी 18 वर्षीय युवक ने यमुना नदी से छलांग लगाकर जान दे दी। मामला राजापुर थाना क्षेत्र में यमुना पुल का है।
विज्ञापन
युवक ने पुल व बाइक की सीट पर सुसाइड नोट चिपका दिया था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। अभी मृतक की बॉडी नहीं मिली है।