बरगढ़ (चित्रकूट) । थाना क्षेत्र में देर रात तीन बदमाशों ने एक युवक से मारपीट कर उसकी बाइक और मोबाइल फोन लूट लिया। यह घटना 14 जुलाई की रात करीब आठ बजे हुई। बरगढ़ के आदर्श कॉलोनी निवासी राहुल हल्दी रोड स्थित फार्म हाउस से काम कर बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में बोझ गांव के पास पुलिया पर तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। बदमाशों ने राहुल के साथ मारपीट की। वे उसकी बाइक और जेब में रखा मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित राहुल ने बरगढ़ थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष रीता सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। (संवाद)