चित्रकूट। कर्वी कोतवाली क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने काफी तलाश के बाद भी बाइक का पता नहीं चलने पर पुलिस को तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। किशोर बोर्ड न्यायालय के सामने वाली गली, एसडीएम कॉलोनी निवासी हिमांशु त्रिपाठी ने बताया कि 21 जून 2026 की रात उनकी बाइक घर के बाहर से चोरी हो गई। घटना के बाद उन्होंने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। थानाध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। (संवाद)