फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मारपीट में युवक और किशोर सूखे कुएं में गिरे, एक रेफर

Wed, 22 Feb 2023 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट में युवक और किशोर सूखे कुएं में गिरे, एक रेफर
विज्ञापन

- एक घायल के मां की तहरीर पर पुलिस ने किया मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
राजापुर (चित्रकूट)। राजापुर थाना क्षेत्र के नांदिन कुर्मियान गांव में खेत में शौच करने को लेकर एक किशोर व युवक के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से दोनों सूखे कुएं में जा गिरे। ग्रामीणों ने उन्हें किसी तरह कुएं से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से एक की हालत गंभीर होने पर उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया।
नांदिन कुर्मियान में मंगलवार की शाम को बुद्धि बिलास गुप्ता का आठ वर्षीय पुत्र करन गांव के बाहर अभिलाष सिंह (42) के खेत में शौच क्रिया करने गया था। इस दौरान अभिलाष आया और उसने शौच करने से मना किया। करन नहीं माना तो उसे वह पीटने लगा। इसके बाद वह करन को पकड़ कर खेत के पास सूखे कुएं में फेंकने लगा तो करन उससे लिपट गया। लड़ाई के दौरान दोनों कुएं में गिर गए। लगभग 15 फीट गहरे कुएं में गिरने के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने दोनों को रस्सी के सहारे बाहर निकाला और घटना की सूचना राजापुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी राजापुर में भर्ती कराया। यहां से चिकित्सकों ने अभिलाष को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कुछ घंटों तक जिला अस्पताल में इलाज होने के बाद उसकी हालत गंभीर होते देख चिकित्सकों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इधर, करन की मां सीमा देवी ने अभिलाष के खिलाफ तहरीर दी। राजापुर प्रभारी निरीक्षक भास्कर मिश्रा ने बताया कि तहरीर पर मारपीट व जान से मारने के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें