फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: जेल कैंटीन संचालक को पुलिस ने पकड़ा

Wed, 22 Feb 2023 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
जेल कैंटीन संचालक को पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन

- सपा व भाजपा के नेताओं से हैं नजदीकी संबंध
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी व निखत को गैरकानूनी तरीके से मिलने के मामले की जांच कर रही एसआईटी ने जेल के कैंटीन संचालक नवनीत सचान को पकड़ा है।
विज्ञापन

एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि बुधवार देर शाम उसे पकड़ा गया है। जांच टीम पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि इसने ही जेल में विधायक व निखत के मिलने को लेकर जेल अधिकारियों से सेटिंग कराई थी। इसे भाजपा का नेता बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह अपने चार पहिया वाहन में भाजपा का झंडा लगाकर चलता था। गौरतलब है कि सपा शासनकाल में सपा के बड़े नेताओं के साथ उसे देखा जाता था। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे ने बताया कि इस नाम का कोई भी व्यक्ति पार्टी का सदस्य नहीं है। इससे पार्टी का कुछ लेना देना नहीं है। ऐसे तो पार्टी का झंडा लगाकर कई अनाधिकृत लोग चलते हैं। इधर सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव ने कहा कि यह उनकी पार्टी में नहीं है। उसका सपा से अब कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें