चित्रकूट। बाइक से निमंत्रण करने ससुराल जा रहे युवक को हाईवे पर ट्रक ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के पथरौड़ी निवासी चचेरे भाई अजय पाल ने बताया कि लवलेश पाल (27) शुक्रवार की शाम को बाइक से ससुराल कोटरा गांव निमंत्रण करने जा रहा था। जैसे ही वह राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मैकी मोड़ के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देखकर चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया।
राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। यह सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक ट्रक ड्राइवर था। वह ट्रक चलाकर परिवार को भरण-पोषण करता था। उसके एक पुत्री है। पत्नी नीतू देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है। इस संबंध में रैपुरा थाना प्रभारी शैलेंद्र चंद्र पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।