12 सीकेटीपी-2- परिचय- रोहित सोनकर । फाइल फोटो
चित्रकूट। राजापुर थाना क्षेत्र के गोस्वामी नगर में युवक ने दूसरे घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे उपचार के लिए परिजन अस्पताल ले जा रहे थे, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजन खुदकुशी का कारण नहीं बता पाए हैं।
गोस्वामी नगर निवासी दिलीप सोनकर ने बताया कि उसका बड़ा भाई रोहित सोनकर (24) व भाभी प्रेमा देवी और भतीजा राम अलग दूसरे घर में रहते हैं। वह और मां रन्नो देवी दूसरे घर में रहते हैं। शुक्रवार की देर शाम को भाई दिलीप के घर आए और कुछ देर बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। उल्टी होने पर जानकारी हुई तो सीएचसी लेकर गए। वहां इलाज के बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ तो रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। भाई ने जहरीला पदार्थ क्यों खाया, इसकी जानकारी नहीं है। थाना प्रभारी लाखन सिंह ने बताया कि उसका भाई व अन्य परिजन जहरीला पदार्थ खाने का कारण नहीं बता पा रहे हैं।