फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: यमुना का जलस्तर बढ़ा, गांवों का आपस में संपर्क कटा

विज्ञापन
फोटो 16 सीकेटीपी-14- परिचय- यमुना में बाढ़ आने के बाद सरधुआ गांव के रास्ते में भरे पानी से होकर
विज्ञापन
राजापुर/मऊ। यमुना नदी का जलस्तर स्तर बुधवार सुबह से फिर बढ़ने लगा है। इससे राजापुर क्षेत्र के यमुना नदी के तटीय गांवों के आसपास जलभराव हो गया है। सरधुआ अर्की मोड़ में पानी भर जाने से सात से अधिक गांवों का संपर्क आपस में कट गया है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता एसके प्रसाद ने बताया कि यमुना नदी का जलस्तर प्रति घंटे तीन सेंटीमीटर बढ़ रहा है। शाम चार बजे जलस्तर 89.40 मीटर पर पहुंच गया है। खतरे का निशान 93.50 मीटर पर है।
विज्ञापन

जिले के राजापुर, मऊ क्षेत्र में 100 से अधिक गांव यमुना नदी के किनारे बसे हैं। बुधवार की सुबह नदी का जलस्तर बढ़ गया। इससे राजापुर क्षेत्र के अर्की, अतरौली, देवारी, चांदी, बिहरवा, नैनी, धौरहा, चिल्हीमल, सरधुआ आदि गांवों की गलियों और खेतों में पानी भरा हुआ है। सरधुआ निवासी रमेश सिह, सुरेश प्रसाद ने बताया कि अर्की सरधुआ मार्ग में पानी भर गया है। ग्रामीण समेत स्कूलों के बच्चे जोखिम उठाकर निकल रहे हैं। सरधुआ गांव में संचालित वीआईपी काॅन्वेट इंटर कॉलेज के छात्र बड़े मुश्किल से अपने घरों में पहुंच सके। एसडीएम राम ऋषि रमन ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में नाव और जरूरतमंदों को सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

वहीं मऊ क्षेत्र में भी यमुना का जलस्तर बढ़ने लगा है। क्षेत्र के मवई कला, बरवार, मंडाैर आदि गांव के आसपास भी बाढ़ का पानी भर गया है। इससे आवागमन करने में समस्या हो रही है। मऊ मवई कला निवासी इंद्रेश त्रिपाठी ने बताया कि इस साल तीसरी बार यमुना नदी का पानी बढ़ा है। खेतों में पानी भरने से किसानों की फसल खराब हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें