फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में नहाने के दौरान डूबने से किसान की मौत

विज्ञापन
गमगीन अवस्था में बैठे यमुना नदी में डूबे युवक के परिजन। - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
राजापुर(चित्रकूट)। थाना अंतर्गत देवारी गांव के किसान भूपेंद्र सिंह की यमुना में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। भूपेंद्र सिंह बुधवार सुबह भैंस चराने निकले थे। शाम तक घर वापस न आने पर तलाश की गई। नदी के पास चप्पलें और डंडा मिलने पर परिजनों ने डूबने की आशंका जताई। गोताखोरों को बुलाकर तलाश कराई गई। 16घंटे बाद बृहस्पतिवार तड़के शव नदी से निकाला गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

देवारी गांव के भूपेंद्र सिंह (35) पुत्र बोधन सिंह बुधवार सुबह दस बजे भैंस चराने घर से निकले थे। वह यमुना तक पहुंच गए। इस बीच वह नहाने के लिए पानी में उतरे। पैर फिसलने से डूब गए। शाम तक घर वापस न आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। यमुना नदी के मटियारी स्थान पर चप्पलें और डंडा मिला। इससे नदी में नहाने के लिए उतरने के बाद डूबने का अंदेशा हुआ। जानकारी पर थानाध्यक्ष अनिल सिंह पहुंच गए। गोताखोरों को बुलाया गया। इनकी मदद से 16 घंटे बाद बृहस्पतिवार तड़के शव बाहर निकाला गया। घटना के बाद से पत्नी भावना देवी, पुत्री सुमन व अर्पिता का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें