फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: दंगल में पहलवानों ने किया शानदार कुश्ती कला का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
भरतकूप। सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत रसिन गांव में परंपरागत तरीके से चल रहे चार दिवसीय मेले में विराट दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें पहलवानों ने शानदार कुश्ती कला का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

रसिन के ग्राम प्रधान दरबारी लाल पटेल ने पहलवानों का हाथ मिलाकर पहली कुश्ती कराकर दंगल का शुभारंभ किया। समाजसेवी संतोष सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र में ग्रामीण पहलवानों को अवसर देने और उन्हें उचित मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस परंपरागत दंगल का आयोजन किया गया है। दंगल में महिला पहलवानों के बीच हुईं कुश्तियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं।
जिसमें इटावा कि पूनम ने बांदा की अन्नू को हराया। दूसरे मुकाबले में बांदा की अन्नू ने गोरखपुर की दिव्या को हरा दिया। इसी प्रकार कानपुर की महिला पहलवान नम्रता और श्रुति के बीच भी रोमांचक मुकाबला हुआ। पुरूष पहलवानों में सबसे रोमांचकारी कुश्ती चित्रकूट के सुदामा और बांदा के शिवमंगल पहलवान के बीच हुई। यह मुकाबला बराबरी पर छूटा। इसी प्रकार रसिन के थापा ने तमरार के देवेन्द्र यादव, बांदा के देवराज ने जालौन के कल्लू को पराजित किया। रोहित-अमन, धमेन्द्र-मोहित, मनोज-विमल की कुश्ती बराबरी पर छूटी। मऊ के सुदामा ने पानीपत के गोलू, प्रयागराज के राजू ने मुंगुस के सहादेव को पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें