फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में श्रमिक की मौत, भाई गंभीर

विज्ञापन
फोटो- 9- मृतक विजय चंद्र की फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। राजापुर थाना अंतर्गत बिहरवंा गांव के दो प्रवासी श्रमिक भाई मध्य प्रदेश विदिशा जिले में सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। जिसमें एक की मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर है। दोनों इंदौर में एक कारखाना में मजदूरी करते थे। बाइक से अपने घर लौटते समय विदिशा जिले में ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें विजय चंद्र की मौत हो गई। घटना सोमवार की शाम को हुई।
विज्ञापन

जिले के हजारों श्रमिक शहरों में काम करते हैं। जो लॉकडाउन होने के कारण पैदल व अपने-अपने साधनों से घर लौटने का प्रयास कर रहे हैं। जिले के राजापुर थाना अंतर्गत बिहरा गांव के विजय चंद्र निषाद (28) छोटा भाई गुलाब चंद्र (25) पुत्र रामचंद्र मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में एक कारखाने में काम करते थे। लॉकडाउन के कारण फंस गए थे। अब बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जब विदिशा जिले पहुंचे तो ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे दोनो घायल हो गए। जिसमें विजय चंद्र की मौत हो गई। गुलाब गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर गांव में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के शव का गांव में अंतिम संस्कार किया गया। घायल का इलाज चल रहा है। ग्राम प्रधान प्रमिला तिवारी ने घटना की जानकारी होने पर एंबुलेंस भिजवाकर शव विदिशा जिले से मंगवाया। शव का अंतिम संस्कार बुधवार को पैतृक गांव बिहारा में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें