फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: शटरिंग बनाते समय करंट से मजदूर की मौत

Wed, 30 Aug 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस मार्ग पर निर्माणाधीन मकान में शटरिंग बनाने के दौरान मजदूर की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में शोक है।
विज्ञापन

मंगलवार को कोलगदहिया गांव निवासी सुखेन्द्र कुमार (27) के पिता भैरों प्रसाद ने बताया कि सोमवार की रात को सिविल लाइंस मार्ग पर निर्माणाधीन मकान में शटरिंग बनाने का कार्य चल रहा था। इसमें शामिल उसका पुत्र वहां ऊपर से गुजरे तार की चपेट में आने से करंट से झुलस गया।
यह देखते ही वहां खलबली मच गई। आनन फानन अन्य मजदूर व स्थानीय लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस घटना के बाद मृतक मजदूर के परिजनों में शोक व्याप्त हो गया। मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसके दो संतान हैं। मंगलवार को सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें