फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : सशक्त होकर कार्य करें महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत गुरुवार को सदर ब्लॉक में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नोडल अधिकारी वंदना त्रिपाठी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि 25 अक्तूबर के बाद प्रदेश में छह माह तक जन जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि महिलाएं जागरूक होकर आगे आएं, तभी समाज की कुरीतियों से निपटा जा सकता है। महिलाएं सशक्त होकर कार्य करें।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने कहा कि कोई भी समस्या हो तो अपने संबंधित थाना पुलिस को अवगत कराएं। तत्काल कार्रवाई कराई जाएगी। प्रत्येक थाने में महिला हेल्प डेस्क बनाए गए हैं, जिसमें महिलाओं की समस्याएं सुनी जाएंगी।
इसके अलावा हेल्प लाइन नंबर 1090, 181, 112, 1098 में भी अपनी समस्याएं दर्ज करा सकती हैं। शासन, प्रशासन तत्काल निस्तारण करेगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी नीलम सिंह, खंड विकास अधिकारी कर्वी राजेश नायक, महिला कल्याण अधिकारी प्रिया माथुर व स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें