चित्रकूट। डीएम अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में अटल भूजल योजना के संबंध में बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। जनपद में अटल भूजल योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में विकास खंडवार कुल चयनित अमृत सरोवर तालाब 53 हैं।
डीएम ने कृषि विशेषज्ञ दिलीप कुमार श्रीवास्तव को निर्देश दिए कि मुख्य विकास अधिकारी से कार्य योजना लेकर कार्य करें। उन्होंने सीडीओ से कहा कि कृषि एक्सपर्ट उप कृषि निदेशक के साथ लगकर कृषि कार्य कराएं। उन्होंने कहा कि जिन अमृत सरोवर का भौतिक सत्यापन हो गया है नामित अधिकारियों से स्थल निरीक्षण करा लिया गया है तो उसका भुगतान कराएं। अटल भूजल योजना अंतर्गत जनपद अमृत सरोवर तालाबों के प्रस्ताव विवरण पर भी चर्चा हुई। उन्होंने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को निर्देश दिए कि लाइट, इंटरलॉकिंग आदि गुणवत्तापरक कराए।
सीडीओ अमृतपाल कौर, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी पीके त्रिपाठी, एएमओ जिला पंचायत सुधीर कुमार समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
अमावस्या की तैयारियां, 12 घंटे होगी सबकी डयूटी
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कुंवर बहादुर सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में अश्विन मास की शनिश्चरी अमावस्या मेला की तैयारी के संबंध में बैठक हुई। अमावस्या का पर्व 14 अक्तूबर को पड़ेगा। जिसका मेला 13 से 15 अक्तूबर तक चलेगा। इस मेले में सभी की ड्यूटी 12 घंटे लगाई गई है।
मंगलवार को बैठक में एडीएम ने अमावस्या मेला को सकुशल कराने के लिए सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट नामित किए हैं। कहा कि संपूर्ण मेला क्षेत्र में अपने निर्धारित स्थलों पर तैनात रहेंगें। उन्होंने मेला में लगाए गए मजिस्ट्रेटों से कहा कि पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय रखें। विद्युत विभाग विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त कर लें। बैठक में सदर एसडीएम सौरभ यादव, सीओ सिटी हर्ष पांडेय, समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, खनिज अधिकारी सुधाकर सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई आशुतोष कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।