फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं के हित में काम करें पदाधिकारी

विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित जगतनारायण पांडेय के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मंचा? - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला जज रविंद्रनाथ दुबे ने सोमवार को कचहरी परिसर में जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि आप लोग मिलकर अधिवक्ताओं के हित में काम करें।
विज्ञापन

कचहरी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला जज ने बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जगत नारायण पांडेय और सचिव मानसिंह सहित अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष जगत नारायण पांडेय ने कहा कि अधिवक्ताओं के सम्मान के लिए तत्पर रहेंगे। सभी अधिवक्ता बेंच का सम्मान और सहयोग करेंगे।
वरिष्ठ अधिवक्ता त्रियुगी नारायण शुक्ल, सूर्यबली, सुरेश तिवारी, हेमराज सिंह, धर्मपाल मिश्र व सुशील मिश्रा ने कहा कि कचहरी परिसर के अंदर ही न्यायालय के सभी भवन बनाए जाएं। इस मौके पर परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश रामकृपाल, ट्रिब्यूनल के जज नरेंद्र सिंह, एल्डर कमेटी के चेयरमैन बुआ राम शुक्ला, अधिवक्ता सनद कुमार मिश्र, मनोज तिवारी, आलोक द्विवेदी, शिवपूजन शुक्ला, आलोक त्रिपाठी, अवधेश बख्शी, सीपी गुप्ता, सीताराम सिंह, संजय करवरिया व वंदना मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें