फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेटप्रूफ जैकेट में किया काम

Sat, 30 Jan 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
बम निरोधक दस्ता की छह सदस्यीय टीम ने लगभग ढाई घंटे तक विभिन्न यंत्रों से जांचकर बम को निष्क्रिय किया। टीम के प्रभारी कौशल किशोर, संजय सिंह, आलोक रंजन, बुद्ध प्रकाश, सुनील कुमार व मो. नौशाद ने काफी मशक्कत की। सभी बुलेटप्रूफ जैकेट व हेलमेट लगाकर काम करते रहे।
विज्ञापन


 स्लीपर बोगी के टायलेट में बम के साथ रेलमंत्री के  नाम पत्र भी था। यदि बम फटता तो पत्र रखने का कोई फायदा नहीं था। वहीं बीडीसी टीम प्रभारी कौशल किशोर ने बताया कि बम में दो टाइमर लगे थे, लेकिन मेेन तार बम के संपर्क में नहीं था। संभावना है कि इसे जान बूझकर अलग किया गया हो, जिससे बम भी न फूटे और जो संदेश जहां तक जाना है।

 वह तक पहुंच भी जाए। पत्र में रेल मंत्री से दस करोड़ की मांग भी की गई। वहीं महानगरी का समय से पहुंचना भी संदेह में है। स्टेशन प्रबंधक जवाहर लाल ने बताया कि महानगरी का समय शाम 5:5 मिनट है, जो गुरुवार को करीब 20 मिनट पहले पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें