फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: महिला आयोग की सदस्य को मिलीं आंगनबाड़ी केंद्र में खामियां

विज्ञापन
फोटो 25 सीकेटीपी 22 विकास भवन में जनसुनवाई करतीं आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा व अन्य। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने शनिवार को चित्रकूट का दौरा किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र, जिला अस्पताल और वन स्टॉप सेंटर का जायजा लिया। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र में कई खामियां सामने आईं। मानिकपुर और देवांगना घाटी में हुई बलात्कार की घटनाओं पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र गढ़ीवा में शौचालय बंद मिला, बच्चों के नामांकन कम थे और मध्याह्न भोजन वितरण में अनियमितताएं पाई गईं। प्रतिभा कुशवाहा ने इन कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। संयुक्त जिला चिकित्सालय के निरीक्षण में उन्होंने 15 नवजात बच्चियों को बेबी किट व मरीजों को फल वितरित किए। विकास भवन सभागार में जनसुनवाई के दौरान 30 शिकायतों में कुछ का तत्काल निस्तारण किया गया।
मानिकपुर और देवांगना घाटी में हुई बलात्कार की घटनाओं पर अंकुश के लिए जंगल में कर्मचारी उपस्थिति का विवरण देने और सावधानी बोर्ड लगाने का निर्देश जिया। शराब व गुटके की दुकानें बंद करने तथा दोनों मामलों में कार्रवाई रिपोर्ट मांगी गई। ग्राम पंचायत बनाड़ी में जन जागरूकता चौपाल में विभागीय कैंप न लगने और अधिकारियों की अनुपस्थिति पर भी नाराजगी जताई गई। सभी विभागों को दोबारा कैंप लगाकर योजनाओं का प्रचार करने के निर्देश दिए गए। चौपाल में महिला कल्याण योजनाओं और कानूनों की जानकारी दी गई, साथ ही जमीन के विवाद के तीन-चार मामले भी सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें