फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर परिसर में महिला की हार्ट अटैक से मौत

Mon, 20 Aug 2018 10:45 PM IST
मंदिर परिसर में महिला की हार्ट अटैक से मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
खोही। सावन के आखिरी सोमवार को भारी भीड़ के बीच रामघाट स्थित मत्गयेंद्रनाथ स्वामी का जलाभिषेक करने पहुंची महिला मंदिर परिसर में ही अचानक गिरकर बेहोश हो गई। वहां मौजूद भक्तों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसे पहले मंदिर में लिटाया गया इसके बाद अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नयागांव मप्र थानाक्षेत्र के कामतन निवासी राजन गौतम की पत्नी शकुंतला गौतम सोमवार को तड़के मंदाकिनी स्नान के बाद मत्गयेंद्रनाथ स्वामी का जलाभिषेक करने मंदिर पहुंची थी। मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ के बीच किसी तरह मंदिर के पास पहुंची महिला अचानक सीढ़ियों पर ही गिरकर बेहोश हो गई। यह देखकर वहां हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगाें के साथ मंदिर के व्यवस्थापक सदस्यों ने महिला को उठाकर कमरे में लिटाया। इसके बाद एंबुलेंस बुलाई गई। कुछ देर बाद उसे एंबुलेंस से सीतापुर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति राजन व पुत्र कृष्णकांत ने बताया कि मां को हार्ट की बीमारी थी। उसे एक बार अटैक पड़ चुका था। संभावना है कि इस बार अटैक के कारण ही उनकी मौत हुई हो।
विज्ञापन


चित्रकूट। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतका शकुंतला देवी का निवास कामतन होने के कारण वह प्रतिदिन भगवान मत्गयेंद्रनाथ स्वामी की पूजा करने आती थी। सावन माह के अंतिम सोमवार को भारी भीड़ के बीच जब वह सीढी चढ़ रहीं थी तभी उनकी हालत खराब लग रही थी। उनके दो पुत्र कृष्णकांत व मनोज कुमार हैं। दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। पति किसान हैं।
विज्ञापन


40 मिनट बाद पहुंची एंबुलेंस
चित्रकूट। मंदिर परिसर के पास सावन माह में हजारों भक्तों की भीड़ थी। सोमवार होने के कारण शिवालयों व रामघाट के पास भी भीड़ थी। इस घटना के बाद मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि सूचना के बावजूद एंबुलेंस लगभग 40 मिनट बाद आई। जिससे बेहोश महिला को अस्पताल पहुंचाने में देरी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें