चित्रकूट। लोक आस्था का पर्व छठ धर्मनगरी में भी महिलाओं ने हर्षोउल्लास के साथ मनाया। महिलाओं ने रंग बिरंगे परिधान धारण कर प्रात: काल सूर्य उदय के समय अर्घ्य देकर व्रत समाप्त किया। मंदाकिनी नदी के तट पर रात भर महिलाएं भजन कीर्तन का कार्यक्रम भी किया।
शुक्रवार की सुबह महिलाओं ने सूर्य उदय के समय भगवान सूर्य को अर्घ देकर पूजा अर्चना की। परिवार के सुख समृद्धि तथा पति और पुत्रों के दीर्घायु की कामना की। इस दौरान महिलाएं छठ पूजन सामग्री लेकर गीत गाए। शहर के मंदाकिनी घाट में महिलाएं रंग बिरंगे परिधान धारण कर सूर्यास्त पूजन के लिए पहुंची। महिलाओं ने बताया कि छठ पूजा में निर्जला व्रत रहते हैं। पहले दिन सूर्यास्त की पूजा करते हैं। अगले दिन सुबह सूर्यउदय के समय पूजा की जाती है।