फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: आदिवासी समुदाय की महिलाओं व पुरुषों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Wed, 24 Sep 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 23 सीकेटीपी-2- परिचय-मानिकपुर तहसील परिसर में मौजूद आदिवासी महिलाएं। संवाद - फोटो : भंगहा सीएचसी में मेगा स्वास्थ्य ​शिविर में मौजूद विधायक व अन्य।
विज्ञापन
चित्रकूट/ मानिकपुर। वन विभाग द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न के विरोध में पाठा क्षेत्र के गढ़वा, पयासीपुरवा, चमरौहा, ऊचाडीह, रानीपुर आदि गांवों के सैकड़ों आदिवासी महिलाएं-पुरुष तहसील मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर वनाधिकार वापस दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि वर्षों बीत जाने के बावजूद अब तक उनके वनाधिकारों की मान्यता पूरी नहीं हुई है। इसी कारण वन विभाग की मनमानी और उत्पीड़न लगातार बढ़ता जा रहा है।

लोगों ने आरोप लगाया कि वन विभाग द्वारा आदिवासी परिवारों की फसलों को नुकसान पहुंचाना, खेतों में गड्ढे खुदवाना, घरों को गिरा देना, बेवजह मुकदमे दर्ज करना और जेल भेजने जैसी कार्रवाई की जा रही हैं। इससे वनाश्रित समुदाय पर बार-बार अन्याय हो रहा है।
विज्ञापन

सैकड़ों की संख्या में पहुंचे आदिवासी परिवारों ने मांग की कि एक माह के भीतर उनके दावे दर्ज किए जाएं। उपजिलाधिकारी मोहम्मद जसीम ने ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए कहा कि मामले को उच्चाधिकारियों तक भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें