फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: महिला का मिला शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका

Tue, 10 Nov 2026 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। बरगढ़ थाना क्षेत्र के कंधरा गांव के पास सोमवार देर शाम एक महिला का शव मिला।
विज्ञापन

महिला के चेहरे, हाथ, पैर और पीठ सहित शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव सुनसान जगह पर फेंका गया है। महिला की पहचान की कोशिश की जा रही है।
थाना प्रभारी रीता सिंह ने बताया कि ओबरी के कंधरा के पास एक महिला का शव पड़ा था। मृतका ने बैंगनी रंग की साड़ी पहनी हुई थी। उसकी उम्र करीब 25 साल होगी। चेहरे के अलावा दाहिने हाथ, पैर और पीठ पर चोट के निशान थे। देखने से लग रहा था कि महिला की हत्या कर शव फेंका गया है। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों को बुलाकर शव की पहचान के प्रयास किए, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। महिला की फोटो आसपास के थानों और सोशल मीडिया ग्रुपों में भेजी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें