फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली के कांडीखेरा गांव में महिला का शव घर के अंदर साड़ी के फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

राजापुर थाना क्षेत्र के रंपुरिया अव्वल निवासी पिता मेवालाल और भाई मनोज कुमार ने बताया कि शिवकुमारी (28) की शादी वर्ष 2019 में कर्वी कोतवाली कांडी खेरा निवासी अर्जुन वर्मा से की थी। वह अक्सर बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। कई बार समझौता भी हो चुका था। आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने शिवकुमारी की हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया।
पति अर्जुन ने बताया कि शिवकुमारी ने फंदा लगाकर खुदकुशी की है। घटना के समय कमरे में कोई नहीं था। थोड़ी देर बाद उसकी मां ने देखा तो वह चीखी। पड़ोसियों की मदद से शव नीचे उतारा। पति मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है।
विज्ञापन

इस संबंध में शहर कोतवाल उपेंद्र सिंह ने बताया कि मायके पक्ष ने अभी तहरीर नहीं दी है। घरेलू विवाद के चलते खुदकुशी की है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें