फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: महिला का शव फंदे से लटका मिला, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। अहिरी गांव महिला का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मायके वालों ने ससुराल वालों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कौशांबी जिले के पाली गांव निवासी भुल्ली प्रसाद ने बताया कि बेटी नीलम (25) की शादी मऊ थाना क्षेत्र के अहिरी गांव में उमाकांत से वर्ष 2017 में की थी। आरोप लगाया कि पति अक्सर शराब के नशे में नीलम से मारपीट करता था। इसकी शिकायत मायके में आकर करती थी। कई बार सुलह समझौता कराया गया था। मंगलवार की रात भी पति ने शराब के नशे में नीलम से झगड़ा किया था। बुधवार की दोपहर को घर के अंदर रस्सी से फांसी पर नीलम का शव लटका मिला। मृतका के पति ने बताया कि अज्ञात कारण के चलते नीलम ने खुदकुशी की है। घटना के समय घर के सदस्य बाहर थे। किसी तरह की मारपीट नहीं की गई है।
मृतका के एक पुत्र व एक पुत्री है। पति मजदूरी करता है। मृतका के पिता भुल्ली प्रसाद ने बताया कि नीलम के शरीर पर चोट के निशान हैं। पहले उसके साथ मारपीट की गई है। उन्होंने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में थाना प्रभारी अजीत पांडेय ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें