फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: दो माह से दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने को भटक रही महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/भरतकूप। एक तरफ सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए मिशन शक्ति अभियान चला रही है, दूसरी तरफ दुष्कर्म की शिकार महिला रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दो माह से थाने के चक्कर काट रही है। उसकी अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन

सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंची महिला ने बताया कि पति के तीन रिश्तेदारों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसमें पति की भी मिलीभगत है। उसने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
भरतकूप थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि छह साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से पति और ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। पति ने इसी साल 21 अगस्त की शाम उसे फोन कर बताया कि वह घर नहीं आएगा।
विज्ञापन

उसके तीन रिश्तेदार किसी काम से गांव आ रहे हैं। उन्हें घर में रोक लेना। खाना खाकर रात में चले जाएंगे। महिला का आरोप है कि तीनों मेहमानों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसे होश आया तो तीनों जा चुके थे।
दूसरे दिन पति के आने पर घटना की जानकारी दी। इस पर पति व अन्य ससुराल वालों ने मुंह बंद रखने को कहा और दहेज की मांग करने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस पर पिता उसे मायके ले आए। वह भरतकूप थाने शिकायत करने गई उसे भगा दिया गया।
बताया कि वह आईजी कार्यालय बांदा भी गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सोमवार को पीड़िता ने पिता के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत की। इस मामले में पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने भरतकूप थानाध्यक्ष संजय उपाध्याय को जांच कर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें